फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Board will go to court to recover electricity bill

Chamba News: बिजली बिल वसूलने के लिए कोर्ट जाएगा बोर्ड

Wed, 28 Dec 2022 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Board will go to court to recover electricity bill
चंबा। विद्युत उपमंडल कोटी के तहत आने वाले 68 स्थायी डिफाल्टरों के खिलाफ बोर्ड प्रबंधन अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। एक-दो साल से बिजली बिलों की अदायगी न करने के बाद बोर्ड प्रबंधन ने सख्त रवैया अपनाते हुए यह कदम उठाने का निर्णय किया है। इन 68 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने करीब 4.20 लाख रुपये की बकाया धनराशि वसूलनी है। इसके बारे में डिफाल्टरों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के कोटी सब डिविजन के दायरे में पुखरी, कल्हेल, कोटी, कियाणी, सिढकुंड, चकलू, मसरूंड और आसपास के लगते क्षेत्रों में 68 विद्युत उपभोक्ता दो सालों से बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इन डिफाल्टरों से बिजली बिलों की उगाही करना बोर्ड के लिए चुनौती बना हुआ है। बोर्ड प्रबंधन की ओर से कई बार नोटिस जारी कर समय पर बिजली बिलों की अदायगी करने के बारे में चेताया गया लेकिन हर बार उन्होंने बोर्ड के निर्देशों को हल्के में ही लिया। इसके बाद अब बोर्ड प्रबंधन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

68 विद्युत उपभोक्ताओं की सूची में अधिकांश घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। इनसे 20-20 हजार रुपये बिजली बिलों के रूप में बोर्ड प्रबंधन ने वसूलना है।
बिजली बिलों की एक से दो वर्ष तक अदायगी न करने वाले 68 उपभोक्ताओं के खिलाफ बोर्ड न्यायालय में केस दायर करेगा। इन उपभोक्ताओं से बोर्ड प्रबंधन ने 4.20 लाख रुपये की राशि वसूलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed