फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Board should not give 124 units of free electricity to capable consumers: Oberoi

सक्षम उपभोक्ताओं को 124 यूनिट बिजली फ्री न दे बोर्ड : ओबराय

Thu, 04 Apr 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Board should not give 124 units of free electricity to capable consumers: Oberoi
सक्षम उपभोक्ताओं को 124 यूनिट बिजली फ्री न दे बोर्ड : ओबराय
विज्ञापन

कहा- वित्तीय संकट से उभरने को बोर्ड प्रबंधन को करना चाहिए इस पर विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश के सक्षम विद्युत उपभोक्ताओं को 124 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने पर रोक लगाकर विद्युत बोर्ड प्रबंधन का वित्तीय संकट काफी हद तक दूर हो सकता है। बशर्ते, निर्धन परिवारों से ताल्लुक रखने वाले उपभोक्ताओं को वे 124 यूनिट बिजली देता रहे। प्रेस बयान में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक फोरम के जिलाध्यक्ष पीसी ओबराय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को बोर्ड प्रबंधन की ओर से दी जा रही निशुल्क बिजली से करोड़ों का बोझ पड़ रहा है। इस बारे में विद्युत बोर्ड प्रबंधन को विचार करना चाहिए। कहा कि उपभोक्ताओं को कुछ दिन तक बोर्ड बिजली फ्री देना बंद कर करोड़ों रुपये अर्जित कर सकता है। कई उपभोक्ताओं ने अपने मकान में बिना एनओसी मीटर लगवाए हैं। बोर्ड ने अपने पूर्व आदेशों को बदलते हुए ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं, यह सरासर गलत है। कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन ने पहले बिना एनओसी बिजली कनेक्शन लगाने के आदेश दिए, अब बोर्ड प्रबंधन अपने ही आदेशों को वापस लेकर ऐसे उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर 6.25 प्रतिशत प्रति यूनिट करने के आदेश जारी किए हैं। कहा कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन को शीघ्र इन आदेशों को वापस लेने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed