फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BMO did not join in Pangi, Teesa and Bharmour

Chamba News: पांगी, तीसा और भरमौर में बीएमओ ने नहीं किया ज्वाइन

Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
BMO did not join in Pangi, Teesa and Bharmour
पांगी, तीसा और भरमौर में बीएमओ ने नहीं किया ज्वाइन
विज्ञापन

मरीजों को जगी थी राहत की उम्मीद, सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चंबा के पांगी, तीसा और भरमौर में बीएमओ की तैनाती के ऑर्डर के दस दिन के भीतर चिकित्सकों ने अपनी दूसरी जगह पर एडजस्टमेंट करवा ली। इतना ही नहीं, अब चूड़ी अस्पताल में कार्यरत बीएमओ का भी यहां से जिले के बाहर तबादला हो गया है। ऐसे में जिले में स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर से पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। ये पहला अवसर नहीं है कि जब चिकित्सकों के तैनाती आदेश के बाद उन्होंने ज्वाइन न किया हो। इससे पहले भी कई बार स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से होने वाले तैनाती आदेशों के बाद संबंधित चिकित्सक अपने जुगाड़ लगाकर तबादले करवा लेते हैं। अब लोगों ने सरकार पर ही सवाल उठाना आरंभ कर दिए हैं। लोगों का तर्क है कि यदि सरकार ने चिकित्सकों के तबादले को रोकना ही होता है तो उनके तैनाती के आदेश कर लोगों का मूर्ख नहीं बनाना चाहिए। जिले के तीसा और सिविल अस्पताल भरमौर में दस वर्षों के बाद बीएमओ के पदों पर तैनाती होने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी लेकिन, अब चिकित्सकों का ज्वाइन न करना समझ से परे है।
पांगी-भरमौर में तैनाती के आदेशों के बाद भी चिकित्सकों का ज्वाइन न करना समझ से परे है। सरकार को ज्वाइंनिंग न करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए, जिससे अन्य को भी इससे सीख मिले।
विज्ञापन

सुरेश कश्मीरी, स्थानीय निवासी
प्रदेश सरकार के निर्देशों की पालना करने के बजाय चिकित्सक उन्हें दरकिनार करते दिख रहे हैं। इसका उदाहरण तीसा, भरमौर और पांगी में बीएमओ की ओर से तैनाती आदेश के बाद ज्वाइन न करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी रैणा, स्थानीय निवासी
चिकित्सकों की तैनाती के बाद भी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में ज्वाइन न करना सरकारी आदेशों को धता बता रहे हैंं। तैनाती आदेश करने के बाद फिर दूसरी जगह के लिए तैनाती देना समझ से परे है।
शिव चरण चंद्रा, स्थानीय निवासी
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में पहले ही स्टाफ की भारी कमी चल रही है। सरकार को सख्ती करते हुए तैनाती के ऑर्डर करने के साथ ही पांच से दस वर्ष तक संबंधित क्षेत्र में ही सेवाएं देने के नियम बनाने चाहिए।

भीम राज वर्धन, स्थानीय निवासी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि भरमौर-पांगी और तीसा में आदेश के बाद बीएमओ ने ने ज्वाइन नहीं किया है। चूड़ी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बीएमओ का अब दूसरी जगह तबादला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed