{"_id":"69a320112ed6eea825058009","slug":"blasting-for-the-road-caused-the-power-line-to-break-leaving-eight-panchayats-in-darkness-chamba-news-c-88-1-ssml1004-176069-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क के लिए ब्लास्टिंग से टूटा बिजली का तार, आठ पंचायतों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क के लिए ब्लास्टिंग से टूटा बिजली का तार, आठ पंचायतों में छाया अंधेरा
Sat, 28 Feb 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
मनाली-संसारीनाला मार्ग पर ब्लॉस्टिग से क्षतिग्रस्त हो गई है 33 केवी विद्युत लाइन
पांगी की कई पंचायतों में चार दिन से बिजली गुल, मरम्मत में जुटे बोर्ड के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी। मनाली-संसारी नाला मार्ग पर सड़क के विस्तारीकरण के कारण तिंदी में 33 केवी विद्युत लाइन ब्लॉस्टिग के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण जनजातीय क्षेत्र पांगी की शौर, पुर्थी, रेई, मिंधल, सहली, सेचू, शुण और कुमार पंचायतों में चार दिन से अंधेरा पसरा है।
बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लोगों के इलेकट्रानिक उपकरण शोपीस बन गए हैं। सूचना मिलने के बाद अब विद्युत बोर्ड सब मंडल साच के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कर्मी क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत करने के कार्य में जुट गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शनिवार देर शाम तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई सुचारू करने का प्रयास रहेगा।
ग्रामीणों में राजीव कुमार, बचन सिंह, दलीप कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि मनाली-संसारी नाला मार्ग पर बिजली लाइन के क्षतिग्रस्त होने से उन्हें परेशानियां पेश आ रही हैं। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई बंद होने के कारण उन्हें दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से पुन: क्षेत्र में बिजली सप्लाई को सुचारू करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुनील चंदेल ने बताया कि बोर्ड की ओर से बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। देर शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू होने की उम्मीद है।
--