{"_id":"6082cef28ebc3e592c73744e","slug":"blackout-in-pangi-chamba-news-sml3683033137","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी से पांगी में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी से पांगी में ब्लैक आउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में हुई भारी बर्फबारी से दर्जनों गांवों में अंधेरा पसर गया है। जगह-जगह बिजली के तार टूटने और ट्रांसफार्मर बंद होने से यह समस्या पैदा हुई है। बिजली न होने से लोगों के उपकरण भी शोपीस बन गए हैं। नतीजतन, लोग कंपकंपा देने वाली ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से क्षेत्र में बंद बिजली की सप्लाई को शीघ्र बहाल करने की मांग की है।
गौरतलब है कि पांगी उपमंडल की चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। इससे कई जगह बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने और लाइनें टूटने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अंधेरा पसर गया है। सड़कों पर बर्फ जम जाने से यातायात व्यवस्था भी ठप पड़ी हुई है। ऐसे में बोर्ड कर्मचारियों को बिजली की लाइनों को दुरुस्त करने के लिए घंटों पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों सुरेश कुमार, पवन कुमार, अमित कुमार, नरेश कुमार आदि का कहना है कि पांगी में अप्रैल माह में दो दशक के बाद होने वाली बर्फबारी ने अब लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बर्फबारी के चलते क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद पड़ गई है। इसके चलते लोगों विशेषकर गृहिणियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से उनके मोबाइल फोन और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि पांगी में भारी बर्फबारी से 25 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। उन्हें सुचारु करने में बिजली बोर्ड के कर्मी डटे हुए हैं। कहा कि जल्द क्षेत्र में बिजली की सप्लाई को चालू करवा दिया जाएगा।