फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Blackout in five villages of Sunara Panchayat for three days

Chamba News: सुनारा पंचायत के पांच गांवों में तीन दिन से ब्लैक आउट

Mon, 09 Dec 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Blackout in five villages of Sunara Panchayat for three days
धरवाला (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की सुनारा पंचायत के पांच गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन दिन से ब्लैक आउट है। कड़ाके की ठंड में बिना बिजली ग्रामीणों के लिए रहना मुश्किल हो रहा है। मोमबत्ती जलाकर ग्रामीण रात को घरों में रोशनी कर रहे हैं। इसी रोशनी में स्कूली बच्चे अपनी पढ़ाई कर रहे हैं तो महिलाओं को कम रोशनी में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण जय सिंह, मदन लाल, ज्ञान चंद, अजय बेदी, सूरज कुमार, तिलक राज, बजरो राम, काकू राम और लाल चंद ने बताया कि चन्नू दि हट्टी, खंदोंल, कुट, डिगो, खिल और अंगारडा गांव में पिछले तीन दिन से बिजली नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीण जब भी बोर्ड के कर्मचारी को फोन करके बिजली को लेकर बात करते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि जल्द ही बिजली की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। लेकिन, तीन दिन बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने प्रशासन और बोर्ड से मांग की है कि सुनारा पंचायत के पांच गांवों में बंद पड़ी बिजली की आपूर्ति को शीघ्र बहाल करवाया जाए। ताकि ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड में बिना बिजली न रहना पड़े। उधर, बिजली बोर्ड उप मंडल धरवाला के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि चंन्नू दि हट्टी में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। जिसे मंगलवार को बदल दिया जाएगा। इसके बाद बिजली सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed