{"_id":"6af9e09321293ab4830d6e15","slug":"shortage-of-x-ray-films-ends-2000-films-arrive-at-the-medical-college-chamba-news-c-88-1-ssml1006-203022-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक्सरे फिल्मों का संकट खत्म, मेडिकल कॉलेज पहुंचीं 2000 फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक्सरे फिल्मों का संकट खत्म, मेडिकल कॉलेज पहुंचीं 2000 फिल्में
Sun, 15 Nov 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
दो दिन तक मरीजों को भटकना पड़ा निजी लैबों में, सरकारी दर से ढाई से तीन गुना तक चुकाने पड़े दाम
रोजाना 100 से अधिक मरीजों के होते हैं एक्सरे, स्टॉक खत्म होने पर मोबाइल में फोटो के जरिये दी जा रही थी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एक्सरे फिल्मों की किल्लत से जूझ रहे मरीजों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। दो दिन के इंतजार के बाद अस्पताल में 2000 फिल्मों की खेप पहुंच गई है। इससे फिल्म पर एक्सरे करने की सुविधा दोबारा शुरू हो सकेगी।
फिल्मों का स्टॉक खत्म होने से मरीजों को जांच के लिए निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा था। सरकारी लैब में 100 रुपये में होने वाले एक्सरे के लिए निजी केंद्रों में 250 से 300 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे। कुछ मरीजों को मोबाइल फोन पर एक्सरे की फोटो देकर काम चलाना पड़ा। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों की परेशानी भी बढ़ गई थी।
मेडिकल कॉलेज पर जिले की पौने छह लाख आबादी निर्भर है। यहां प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं। ऐसे में फिल्मों की अनुपलब्धता का सीधा असर मरीजों को मिलने वाली जांच सुविधा पर पड़ रहा था। नई खेप पहुंचने से अब मरीजों को निजी लैबों के चक्कर लगाने और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि एक्सरे फिल्मों की एक खेप पहुंच गई है। दूसरी खेप भी जल्द पहुंचने वाली है।