Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 panchayats in Churah await a CBSE school

Chamba News: चुराह की 12 पंचायतों को सीबीएसई स्कूल का इंतजार

Sun, 15 Nov 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Nov 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
12 panchayats in Churah await a CBSE school
छह स्कूलों में न विज्ञान संकाय, न पीएमश्री की सुविधा; विद्यार्थियों को तय करना पड़ रहा 40 से 50 किमी सफर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे से जगी थी शिक्षा सुविधाएं बढ़ने की आस, मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की करीब 12 पंचायतों के विद्यार्थियों को घर के नजदीक बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हालिया दौरे के दौरान भी इन पंचायतों के किसी विद्यालय को सीबीएसई का दर्जा नहीं मिला।
इससे स्थानीय लोगों में निराशा है। उनका कहना है कि क्षेत्र के छह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में से किसी एक को सीबीएसई से जोड़ने पर हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता था।
विज्ञापन

लेसुई, भराड़ा, टिकरीगढ़, देहरोग, बघेईगढ़, चरड़ा, चांजू, देहरा, जसौरगढ़, दियोल और कल्हेल सहित आसपास की पंचायतों की आबादी करीब 12 से 15 हजार है। इन क्षेत्रों के छह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में न तो पीएमश्री स्कूल की सुविधा है और न ही विज्ञान संकाय उपलब्ध है। इस कारण विज्ञान विषय की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को तीसा या चंबा जाना पड़ता है। कई पंचायतों से इन मुख्यालयों की दूरी 40 से 50 किलोमीटर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल भंजराडू के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री करीब चार साल बाद चुराह आए थे। लोगों को उम्मीद थी कि दूरदराज की पंचायतों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ठोस घोषणाएं होंगी, लेकिन उनकी मांगों को प्रमुखता से नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विकास के बजाय नेहरा-देहरा की राजनीति में उलझे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इन छह विद्यालयों में से उपयुक्त स्कूल का चयन कर एक या दो सीबीएसई स्कूल खोलने के प्रयास किए जाएंगे।

पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि इन पंचायतों के विद्यालयों की अनदेखी हो रही है। यदि किसी एक स्कूल को भी सीबीएसई का दर्जा मिलता तो विद्यार्थियों को घर के पास बेहतर शिक्षा का अवसर मिलता। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुविधाएं केवल उपमंडल मुख्यालय के आसपास के स्कूलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि स्थानीय लोग इस संबंध में प्रस्ताव दें। इसे स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed