फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Blackout for a week in a dozen villages of Pangi

पांगी के एक दर्जन गांवों में सप्ताह से ब्लैकआउट

Mon, 10 Jan 2022 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Blackout for a week in a dozen villages of Pangi
Blackout for a week in a dozen villages of Pangi
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के दूरदराज के एक दर्जन गांवों में सात दिन से ब्लैकआउट है। कड़ाके की ठंड में लोगों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही हैं। बिजली गुल रहने से जहां रात में घरों में अंधेरा रहता है वहीं, खराब मौसम होने पर दिन में भी उजाला नहीं हो पाता। इसकी वजह से ग्रामीणों को सर्दी में जीवन व्यतीत करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेचू, हुडान और रेई के एक दर्जन गांव अंधेरे में डूबे हैं। इसके अलावा संसारी नाला स्थित पुलिस की चेकपोस्ट में भी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। पांगी उपमंडल में बिजली बोर्ड के 9 ट्रांसफार्मर अभी तक बंद पड़े हैं, जिसकी वजह से इन पंचायतों के गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। अशोक कुमार, हंसराज, केवल, चतर सिंह, चमन ठाकुर, प्रकाश चंद और रवि कुमार ने बताया कि पांगी में बर्फबारी से जहां जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और बोर्ड से समस्या का निदान करने की मांग की है। बोर्ड के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि पांगी में 77 ट्रांसफार्मर बहाल किए जा चुके हैं। शेष 9 ट्रांसफर भी जल्द बहाल करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed