फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   black out in bharmour distt

भरमौर की 29 पंचायतो में ब्लैक आउट, ग्रामीण हुए परेशान

Sat, 17 Aug 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
black out in bharmour distt
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 29 पंचायतों में ब्लैक आउट है। शुक्रवार रात दस बजे गुल हुई बिजली शनिवार शाम तक भी बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। बारिश के चलते लोग घरों से भी नहीं निकल पाए। इसके चलते घरों में भी उन्हें अंधेरे में रहना पड़ा। बिजली बोर्ड को सूचित करने के बाद भी शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। इसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान हुए। बिजली न होने की वजह से लोग घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उत्पादों का भी इस्तेमाल नहीं कर पाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मौसम खराब होने पर अकसर भरमौर में बिजली गुल हो जाती है। पिछली सर्दियों में कई दिनों तक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा था। ऐसे में सर्दियों से पहले इतनी देर तक बिजली गुल रहने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। ग्रामीण चैन लाल, सुरेंद्र, भाग सिंह, हंसराज, कमल कुमार, जितेंद्र, केवल, मान सिंह, अमर चंद व नरेंद्र ने बताया कि भरमौर में बिजली गुल होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। बोर्ड को जब समस्या के बारे में सूचित किया गया तो ग्रामीणों को बताया गया कि बिजली की लाइन टूटने से समस्या आई है। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। इसकी वजह से ग्रामीणों को अंधेरे में ही रातें गुजारनी पड़ रही है। खबर लिखे जाने तक बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed