फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP's demonstration near Baba Saheb's statue

Chamba News: बाबा साहेब की प्रतिमा के पास भाजपा का प्रदर्शन

Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP's demonstration near Baba Saheb's statue
चंबा। कांग्रेस पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के आरोप लगाकर भाजपा ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। बाबा साहेब की प्रतिमा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा मंडल करियां के अध्यक्ष विनायक रैणा ने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है और हमेशा से दलितों का शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दलितों को केवल वोट बैंक समझा और वोट लेने के नाम पर उनसे झूठे वादे कर उन्हें बेवकूफ बनाया जाता है।
विज्ञापन


इस मौके पर एससी/एसटी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में बाबा साहेब को कभी भी सम्मान नही दिया, वही परंपरा आज भी चली आ रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अपमान भाजपा किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राज सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी, भाजपा प्रत्याशी नीलम नैयर, खजियार मंडल के अध्यक्ष राज कुमार, इंदु और धन्नो देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed