फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP surrounded Congress government on celebration of two years

Chamba News: दो साल के जश्न पर भाजपा ने घेरी कांग्रेस सरकार

Sat, 07 Dec 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJP surrounded Congress government on celebration of two years
चंबा में रैली निकाल विरोध प्रदर्शन करते बीजेपी के कार्यकर्ता। संवाद
चंबा। प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के फैसले के खिलाफ जिला भाजपा की ओर से जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। साथ ही सर्किट हाउस चंबा से आक्रोश रैली भी निकाली।
विज्ञापन

पूर्व चंबा-कांगड़ा लोक सभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार विशेष रूप से पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है। इसका सत्तासीन कांग्रेस सरकार को कोई भी लेना-देना नहीं हैं। धक्केशाही पर सरकार अपने दो वर्ष का जश्न मनाने जा रही है।
विज्ञापन

विपिन सिंह परमार ने कहा कि अब तक कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अपनी गारंटियों को पूरा तक नहीं कर पाए हैं। फिर वे किस मुंह से सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने जा रहे हैं। इसके उपरांत सदर चंबा सीट से पार्टी प्रत्याशी रही नीलम नैयर ने भी मंच से कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों पर जमकर अपने शब्द रूपी बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर माह 1,500-1,500 प्रदान करने की कांग्रेस सरकार ने गारंटी दी थी। लेकिन, कांग्रेस अपनी गारंटी को पूरा करने में विफल ही साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा वर्ग को नौकरी, कर्मचारी और पेंशनरों को वेतनमान और पेंशन तक समय पर देने में सरकार कामयाब नहीं हो पा रही है। इस मौके पर डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज, पूर्व विधायक पवन नैयर, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह, किसान सेल के महासचिव दिनेश शर्मा, भाजपा नेता महाराज कृष्ण बडयाल, भाजपा नेता सीमा कश्यप समेत बीजेपी के कार्यकर्ता, सदस्य और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed