फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP leaders burnt effigy of leader's opposition

भाजपाइयों ने फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला

Mon, 01 Mar 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders burnt effigy of leader's opposition
शहर में रैली निकाल कांग्रेस का पुतला फूंकते बीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। विधानसभा के बाहर राज्यपाल के साथ कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर जिला मुख्यालय चंबा, लचोड़ी, भरमौर और तीसा में भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय चंबा स्थित सर्किट हाउस से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चौक तक रोष रैली निकाली। यहां पर भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं धीरज नरयाल, जयसिंह और जसवीर नागपाल ने कहा कि कांग्रेसियों ने विस क्षेत्र की मर्यादा को भंग करते हुए विधानसभा में राज्यपाल को भाषण तक पूरा नहीं करने दिया। इसके बाद जब राज्यपाल की गाड़ी निकली तो उसे रोक कर धक्का-मुक्की की गई, जिसका भाजपा पूर्ण रूप से विरोध करती है। कहा कि कांग्रेसियों ने अपनी इस करतूत से देवभूमि हिमाचल की संस्कृति और मर्यादा को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन

आज से पहले किसी भी राज्य की विधानसभा में राज्यपाल के साथ इस प्रकार की बदसलूकी नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं का गुंडाराज देवभूमि हिमाचल में कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पार्टी के आदेशानुसार भाजपाइयों ने जिला और मंडल स्तर पर नेता प्रतिपक्ष का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। कहा कि प्रदेश में बह रही विकास की धारा को देखकर कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस माहौल तैयार करना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में विकासात्मक कार्यों की झड़ी लगी हुई है। दूसरी ओर भरमौर स्थित पुराने बस अड्डे में भी भाजपा मंडलाध्यक्ष की अगुवाई में रोष रैली निकाल कर नेता प्रतिपक्ष का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed