फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP launches protest over the dismal state of Tisa Hospital.

Chamba News: तीसा अस्पताल की बदहाली पर भाजपा का हल्लाबोल

Fri, 11 Sep 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
BJP launches protest over the dismal state of Tisa Hospital.
चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक करने की मांग, स्वच्छता, शौचालय और पेयजल व्यवस्था सुधारने को कहा
विज्ञापन

15 दिन का अल्टीमेटम, विधायक डॉ. हंस राज बोले- व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो अस्पताल परिसर में होगा धरना-प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा की चरमराई व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर में बैठक कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बैठक में भाजपा नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ अस्पताल में स्वच्छता, शौचालय और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। बैठक के बाद विधायक डॉ. हंस राज ने उपमंडलाधिकारी चुराह को पत्र सौंपकर 15 दिन में व्यवस्थाओं में ठोस सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. हंस राज ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में चुराह अस्पताल में 17 चिकित्सक सेवाएं दे रहे थे। बच्चों और महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती के लिए भी प्रयास किए गए थे। अस्पताल की क्षमता पहले 25 से बढ़ाकर 50 और बाद में 100 बिस्तरों तक की गई, लेकिन पिछले चार वर्षों में अस्पताल की व्यवस्थाएं लगातार बदहाल होती गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की ड्यूटी और उपलब्धता को लेकर मरीजों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती। कई बार निर्धारित समय पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से सभी चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर अस्पताल परिसर में सार्वजनिक करने और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।
विधायक ने अस्पताल की स्वच्छता, शौचालय और पेयजल व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों के साथ अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगी।

बैठक में भाजपा बैरा मंडल अध्यक्ष परस राम, भंजराडू मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, तेज सिंह वर्मा, कृष्णा महाजन, प्रधान, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष कौशल्या देवी, कमल किशोर महाजन और पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत तीसा सहित भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed