फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP dominates in Zilla Parishad, supports wins 10 seats

चंबा के जिप चुनावों में दस भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की विजय, पांच के आंकड़े में सिमट गई कांग्रेस

Sat, 23 Jan 2021 07:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
BJP dominates in Zilla Parishad, supports wins 10 seats
जीत के बाद नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला परिषद के चुनाव में भाजपा समर्थितों का दबदबा रहा। जिले में जिला परिषद की 18 सीटों में से भाजपा समर्थितों ने दस सीटों पर कब्जा जमाया। उधर कांग्रेस का आंकड़ा पांच में ही सिमट गया है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी मैदान मारा।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य के परिणाम की घोषणा के बाद अब भाजपा और कांग्रेस में जिप अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने की दौड़ भी शुरू हो गई है। दस सीटें कब्जाने वाली भाजपा अध्यक्ष पद पर आसानी से कब्जा करने के लिए आश्वस्त है तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी जोड़-तोड़ की रणनीति में जुट गई है। शनिवार को पूरी हुई मतगणना के बाद अब सियासी समीकरणों को अपने पक्ष में डालने के लिए भाजपा व कांग्रेस के नेतागण जुट गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जिला परिषद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति से चार उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए हैं। इनमें जिप वार्ड करियां से मनोज कुमार, सुनारा से दुर्गी देवी और बख्तपुर वार्ड नीलम कुमारी भाजपा समर्थित है। वहीं मोतला से पंकज कुमार ने निर्दलीय चुनावी मैदान मारा है। बहरहाल इन चार नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों के बीच अध्यक्ष पद की कुर्सी घूमने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखना यह दिलचस्प रहेगा कि आखिरकार कौन इस कुर्सी पर काबिज होगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 के पंचायती राज चुनावों के बाद जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के खाते में गई थी। पांच साल तक कांग्रेस समर्थित धर्म सिंह पठानिया ने जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। वर्ष 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भी ही कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को भाजपा हिला नहीं पाई। अबकी बार धर्म सिंह पठानिया बीडीसी के चुनाव में हार गए।

जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस श्रेणी से जीतकर आए चारों सदस्य युवा हैं और पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं।
देर रात शुरू हुई मतगणना, सुबह तक करना पड़ा इंतजार
जिला परिषद की मतगणना शुक्रवार को देर रात शुरू हुई। रात भर काउंटिंग का दौर चलता रहा। देर रात तक समर्थक और उम्मीदवार प्रचंड ठंड में अपने उम्मीदवार की जीत का इंतजार करते रहे।
जिला परिषद वार्डों का परिणाम-:
जिप वार्ड विजेता जीत का अंतर समर्थित
सरोल सीमा नरयाल 2374 भाजपा
चकलू मंगेश ठाकुर 5410 भाजपा
बख्तपुर---------------नीलम कुमारी---------4525---------------------भाजपा
करियां-----------------मनोज कुमार---------2299-------------भाजपा
उदयपुर----------------वनिका----------------2080-------------भाजपा
बनीखेत----------------पवन कुमार-----------1969---------------------कांग्रेस
खणी-------------------अनिल कुमार----------6454---------------------भाजपा
सुनारा------------------दुर्गी देवी---------------445-------------भाजपा
किलोड़------------------ललित ठाकुर----------3644---------------------कांग्रेस
चांजू--------------------अंजू देवी--------------4600-------------निर्दलीय
समोट-----------------अभिमन्यू जरयाल------2493---------------------भाजपा
बनेट-------------------कुसुमलता-------------6066-------------निर्दलीय
मोतला-----------------पंकज------------------788-------------निर्दलीय
करवाल----------------मंजू शर्मा---------------80-------------कांग्रेस
सनवाल----------------जन्ती-----------------1282-------------भाजपा
ब्याणा------------------रेखा ठाकुर------------6168-------------कांग्रेस
स्नूह-------------------अर्चना कुमारी----------2682-------------कांग्रेस
करयास----------------हाकम राणा-----------3171-------------भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed