फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP captures the posts of Chairperson and Vice-Chairperson of the Bharmour Block Committee.

Chamba News: भरमौर ब्लॉक समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

Mon, 22 Jun 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
BJP captures the posts of Chairperson and Vice-Chairperson of the Bharmour Block Committee.
होली पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। ब्लॉक समिति भरमौर के चुनावों में भाजपा ने दबदबा कायम रखते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज की है।
सांह-सियुंर वार्ड से ब्लॉक समिति सदस्य पूजा देवी को ब्लॉक समिति भरमौर का नया अध्यक्ष चुना गया। गरोला उलांसा वार्ड से समिति सदस्य जय शंकर ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। इस जीत के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है। अध्यक्ष पूजा देवी और उपाध्यक्ष जय शंकर के चुनाव जीतने के बाद पहली बार होली घाटी पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। घाटी की सीमा पर प्रवेश करते ही लोगों ने नए पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया। पारंपरिक बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और नारेबाजी की। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा देवी और उपाध्यक्ष जय शंकर ने होली घाटी की जनता और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि भरमौर और होली घाटी का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष परस राम, वरिष्ठ भाजपा नेता टेक चंद अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed