फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bird watcher park should be built in Suhi: Sabha

सूही में बनाया जाए बर्ड वॉचर पार्क : सभा

Wed, 17 Apr 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Apr 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bird watcher park should be built in Suhi: Sabha
सूही में बनाया जाए बर्ड वॉचर पार्क : सभा
विज्ञापन

बैठक में उठाई नगर परिषद और जिला प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसमें सभा के सक्रिय कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रसाद कोलुआ के आकस्मिक निधन पर दुख जताया गया। दो मिनट का मौन भी रखा गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान अजितेश शर्मा ने की। पदाधिकारियों ने सूही माता मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने पर सरकार का आभार जताया। मांग की है कि इस स्थल का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बर्ड वॉचर पार्क बनाया जाए। इसके लिए नगर परिषद चंबा और जिला प्रशासन उचित कदम उठाए।

बैठक में लक्ष्मीनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक लंबे समय से न होने के चलते अव्यवस्था का आलम है। बताया कि इसका जिम्मा जिला प्रशासन के पास है, मगर अब तक बैठक का आयोजन नहीं किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द मंदिर की व्यवस्था के लिए ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया जाए। बैठक में सुरेश कश्मीरी, विनय शर्मा, मंगलेश शर्मा, सुभाष जोशी, देवेंद्र बगलवान, पवन भारद्वाज, हेमेंद्र शर्मा, पवन वैद्य, हरीश बगलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed