{"_id":"68c84b99dc0c7602b30ffa08","slug":"big-flight-of-a-daughter-of-a-small-village-chamba-news-c-88-1-cmb1002-160930-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छोटे से गांव की बेटी की बड़ी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छोटे से गांव की बेटी की बड़ी उड़ान
Mon, 15 Sep 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
मोनिका अपने माता- पिता के साथ: जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत स्नूह के गांव नोलसु के पवन कुमार और ललिता कुमारी की बेटी मोनिका ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोनिका का चयन राजीव गांधी गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला (जिला कांगड़ा) में बीएएमएस (डॉक्टर) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। मोनिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और पैरामाउंट पब्लिक स्कूल सलूणी के प्रधानाचार्य यूनुस मलिक को दिया है। उनका कहना है कि परिवार और गुरुओं का सहयोग ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।
मोनिका का सपना है कि डॉक्टर बनकर वह गांव-गांव जाकर लोगों की सेवा करे, खासकर उन क्षेत्रों में जहां चिकित्सा सुविधाएं बेहद सीमित हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण इलाकों के लोग सही इलाज और समय पर परामर्श के अभाव में अकसर गंभीर समस्याओं से जूझते हैं।
मोनिका की इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। पंचायत क्षेत्र में लोगों ने मिठाइयां बांटकर और बधाइयां देकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष जोग सिंह गौतम, शनऊ पंचायत की प्रधान भोटी देवी, भांदल पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार, पंचायत समिति अध्यक्ष कंगना सेठी और उपाध्यक्ष विनोद कुमार बीडीसी ने मोनिका को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।