फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhavna, Garima and Harjot first in painting, Competition organized on the side effects of drugs and drugs in Chamba Medical College

चित्रकला में भावना, गरिमा, गौरव, हर्ष और हरजोत प्रथम

Sun, 26 Sep 2021 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Bhavna, Garima and Harjot first in painting, Competition organized on the side effects of drugs and drugs in Chamba Medical College
चंबा में प्रतियोगिता के बाद स्टाफ व प्रशिक्षु। - फोटो : Chamba
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चंबा में नशीली दवाओं तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन 75वे स्वतंत्रता वर्ष आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर राज्यपाल के आदेशानुसार और अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी मंडी के माध्यम से हुआ। प्रतियोगिता में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के करीब 90 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने की। इस मौके पर डॉक्टर रमेश भारती ने कहा कि आज बच्चे नशे की दलदल में दिन-प्रतिदिन धंसते जा रहे हैं। नशे की वजह से प्रत्येक मां-बाप दुखी और खुद को असहाय समझने लगे हैं। प्रतियोगिता में भावना शर्मा, गरिमा, गौरव, हर्ष और हरजोत सिंह ने प्रथम, रोहित नड्डा, रोहित कुमार, रिया, रिरिका, महेश, ऋषिता ने द्वितीय और अदिति राणा, अभिज्ञान गर्ग, अभिषेक वर्मा, अदिति शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. ऋतु रावत, डॉ. वंदना और डॉ. रणदीप मान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed