फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhatiyat played a pivotal role in saving democracy: Bharmauri

भटियात ने लोकतंत्र बचाने में निभाई अहम भूमिका : भरमौरी

Sun, 04 Oct 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bhatiyat played a pivotal role in saving democracy: Bharmauri
ढूंढियारा बंगला में कांग्रेस की बैठक, मिशन-2027 की तैयारियों पर हुआ मंथन
विज्ञापन

बूथ से गांव स्तर तक अभियान मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत भटियात विधानसभा क्षेत्र के ढूंढियारा बंगला में कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर ने की।
इसमें जिला कांग्रेस प्रभारी कर्ण सिंह पठानिया, प्रदेश महासचिव मनमोहन कटोच, बलविंदर सिंह बबलू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में एसआईआर, मतदाता सूची, वोट चोरी, चंदा चोरी और पेपर चोरी जैसे मुद्दों को मंडलम, पंचायत और गांव स्तर तक ले जाने की रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जिला प्रभारी कर्ण सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 की तैयारियों में जुटने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने भाजपा पर हिमाचल सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भटियात के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा की कथित सत्ता हथियाने की साजिश को नाकाम किया। इसी कारण प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ’ का संदेश गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed