{"_id":"69497d527bcfd723d80b6a24","slug":"bharmours-team-became-the-cricket-winner-chamba-news-c-88-1-ssml1004-169975-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर की टीम बनी क्रिकेट विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर की टीम बनी क्रिकेट विजेता
Mon, 22 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा )। भरमौर की पूलन पंचायत के गड्ढा नाला मैदान में सुरजीत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ। आयोजक थींपू, काका और अनिल कुमार ने बताया कि फाइनल मुकाबला भरमौर और सिरड़ी की टीम के बीच खेला गया। इसमें भरमौर की टीम विजय रही।
भरमौर की टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते निधारित 10 ओवर मे 65 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी सिरड़ी की टीम 48 रन ही बना पाई। विजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 6500 रुपये नकद, जबकि उप विजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 3500 रुपये नकद इनाम दिया।
प्रतियोगिता में भरमौर क्षेत्र से 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन के मौके पर भाजपा चौरासी मंडल भरमौर के अध्यक्ष अंग्रेज कपूर ने विजेता रही टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कपूर ने युवाओं को चिट्टा नशे को जड़ से खत्म करने के लिए मौके पर मौजूद युवाओं से शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
साथ ही यह भी आग्रह किया कि वह नशे से दूर रहे अगर चिट्टे और नशीली तस्करी में संलिप्तता पाई जाती है तो इसकी सूचना पंचायत को दे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और पंचायत की तरफ से 20 हजार रुपये का नाम भी दिया जाएगा।