फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour-Pathankot NH remained closed for an hour, power cut in 60 villages of the district

Chamba News: एक घंटे तक बंद रहा भरमौर-पठानकोट एनएच, जिले के 60 गांवों में बिजली गुल

Sat, 27 Apr 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bharmour-Pathankot NH remained closed for an hour, power cut in 60 villages of the district
भरमौर-पठानकोट हाईवे रजेरा के पास भूस्खलन के बाद बहाल करने में जुटी मशीनरी। संवाद
चंबा। जिला चंबा में भारी बारिश के चलते भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक घंटा वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रजेरा के समीप दोपहर 12 बजे भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया। करीब एक घंटे बाद मशीनरी पहुंची और मार्ग बहाल हुआ। दूसरी तरफ, भारी बारिश और अंधड़ के चलते जिले के करीब 60 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। अंधड़ के चलते फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आने से यह दिक्कत उत्पन्न हुई। हालांकि, बिजली बोर्ड के फील्ड कर्मचारी इन ट्रांसफार्मरों को दुरूस्त करने में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक 15 ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार देर रात को भारी बारिश के कारण चंबा मंडल के तहत 65, डलहौजी के 96, तीसा के नौ, भरमौर के दो ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए थे। इनमें 157 ट्रांसफार्मरों को दुरूस्त कर दिया गया है। 15 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं। दूसरी तरफ, चंबा-किलाड़ मार्ग भी साच पास के समीप बाधित है। होली-खड़ामुख मार्ग सुहागा गांव के समीप पिछले 11 दिन से बंद है। गौरतलब है कि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते जिला में भारी बारिश हुई है। शनिवार को भी पूरा दिन मूसलाधार बारिश होती रही। इसके चलते बार-बार बिजली गुल होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुकत मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि बारिश के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। बताया कि बोर्ड की टीमें जुटी हुई हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

--
भरमौर की ऊंची चोटियों में 10.16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी
भरमौर (चंबा)। जिले में मौसम के करवट बदलने के साथ ही लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात से जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों में 10.16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो चुकी है। निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी हैं। मौसम के बदलते तेवरों ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा कर रख दिया है। अप्रैल के अंतिम दिनों में होने वाली मूसलाधार बारिश और हल्की बर्फबारी के चलते लोग चाह कर भी अपने गर्म वस्त्र नहीं खोल पा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed