फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour on Diwali, firecrackers will be sold near the helipad during Holi.

Chamba News: दिवाली पर भरमौर-होली में हेलिपैड के पास बिकेंगे पटाखे

Wed, 08 Nov 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bharmour on Diwali, firecrackers will be sold near the helipad during Holi.
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में दिवाली पर लोगों को पटाखों की खरीदारी करने के लिए हेलिपैड तक जाना होगा। प्रशासन ने पटाखों की दुकानें लगाने के लिए नागरिक अस्पताल के पास हेलिपैड का स्थान चिह्नित किया है।
विज्ञापन

पटाखे की दुकानें लगाने से पहले एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेना भी अनिवार्य किया गया है। इस बारे में नागरिक उपमंडल अधिकारी भरमौर ने लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसी तरह होली में भी हेलिपैड को पटाखे की दुकानें लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि कोई भी दुकानदार चिह्नित जगह के अलावा कहीं भी पटाखों की बिक्री नहीं करेगा। हादसों की आशंका के चलते प्रशासन ने रिहायशी बस्ती से दूर पटाखों की दुकानें लगाने के लिए स्थान चिह्नित किया है।
विज्ञापन

नागरिक उपमंडल अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे पटाखे बेचने के लिए दुकानें हेलिपैड में ही लगाएं, जिससे आगजनी जैसी घटनाओं से बचा जा सके। पटाखे की दुकानें लगाने से पहले एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed