Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour NH soil testing should be done in a modern lab: Pathania

भरमौर एनएच की मिट्टी जांच मॉडर्न लैब में करवाई जाए : पठानिया

Sun, 16 Nov 2025 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 04:58 AM IST
विज्ञापन
Bharmour NH soil testing should be done in a modern lab: Pathania
समस्या के स्थायी समाधान के लिए बनाई जाए विशेष कार्य योजना
विज्ञापन

भेड़ पालकों के पशु धन की चोरी रोकने के लिए पशुपालन विभाग बनाए योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग की सॉइल टेस्टिंग (मृदा परीक्षण) मॉडर्न लैब में करवाई जाए, ताकि भविष्य में स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। वैज्ञानिक आधार पर तैयार विशेष कार्य योजना ही इस मार्ग की दीर्घकालीन सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित कर सकती है।
ये निर्देश उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में एनएच अधिशासी अभियंता को दिए। बैठक में भरमौर उपमंडल के विभिन्न संपर्क मार्गों की स्थिति पर भी गहन चर्चा की गई। कहा कि ग्राम पंचायत सहली के तहत कलहौर से तियूला तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभागीय औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने भेड़ पालकों की भेड़-बकरियों की चोरी की घटनाओं पर पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि इन घटनाओं की रोकथाम के लिए एक व्यवस्थित कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि स्थानीय पशुपालकों को सुरक्षा और राहत मिल सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग को पूरे क्षेत्र में स्वच्छ, नियमित और समय पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पेयजल की नियमित टेस्टिंग जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा विभाग को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूंर के नए भवन के निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। कूंर स्थित सुंग्रेड में माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed