फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bharmour hadsar road closes due to landslide

भरमौर-हड़सर-कुगती मार्ग पर गिरी चट्टान, आठ घंटे थमे वाहनों के पहिए

Sat, 18 Jul 2020 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
bharmour hadsar road closes due to landslide
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर कुगती मार्ग पर टप्पा नामक स्थान पर चट्टान दरकने से मार्ग बाधित हो गया। इस वजह से सैकड़ों वाहनों समेत बसों में यात्री घंटों फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनरी के साथ पर पहुंची। मशीनरी के माध्यम से मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया। करीब आठ घंटों के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात टप्प नामक स्थान पर भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो गया। इस जगह पर करीब दो साल पहले भी भारी भूस्खलन हुआ था। इससे जलधार के समीप मणिमहेश के लिए जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। अब दोबारा भूस्खलन के कारण सुबह के समय वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 11 बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुला। इस वजह से सैकड़ों वाहनों सहित एचआरटीसी की बस भी तीन घंटे तक फंसी रही। यात्रियों ने बताया कि पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। सड़क बंद होने से वे गाड़ियों में फंसे रहे।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि भूस्खलन संभावित चट्टानों के समीप सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। इसके साथ ही बार-बार मार्ग अवरुद्ध न हो। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि देर रात मार्ग बंद होने की सूचना मिली थी। शनिवार सुबह 11 बजे मार्ग बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed