फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bharmour blackout in 29 panchyat

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पंचायतो में 4

Mon, 13 Jan 2020 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
bharmour blackout in 29 panchyat
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 29 पंचायतों में 48 घंटो से ब्लैक आउट है। इसकी वजह से 20 हजार से अधिक आबादी परेशान है। कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही है। शनिवार देर रात को 33केवी गरोला लाइन क्षतिग्रस्त होने से 29 पंचायतों की बिजली गुल हो गई। जोकि सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

चट्टानें टकराने से 33 केवी लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण पूरी लाइन डैमेज हो गई। बिजली बोर्ड के कर्मचारी खंभे और लाइन को ठीक करने में जुटे हैं। मगर बिजली सप्लाई कब बहाल होगी, इसके बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

मौसम की खराबी के कारण कर्मचारियों को कार्य करने में बाधा पेश आ रही है। खड़ामुख के पास प्रोजेक्ट की सड़क बनाई जा रही थी। सड़क निर्माण के दौरान निकली चट्टानों को सीधे नीचे फेंक दिया गया। फेंकी गई चट्टानें 33 केवी लाइन के खंभे से जा टकराई। इससे खंभा क्षतिग्रस्त होकर एक तरफ झुक गया है। बिजली की तार भी जमीन को छू रही है। इसके चलते लाइन में बिजली की आपूर्ति को बोर्ड ने बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि 33केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली की समस्या आई है। लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। कर्मचारी बारिश में लाइन को ठीक करने में लगे हैं। जल्द ही बिजली सप्लाई को बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed