{"_id":"6707fd1dfab4aa28cc0bd864","slug":"bharian-defeated-dramman-a-team-by-six-wickets-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134852-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरियां ने द्रम्मण ए की टीम को छह विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरियां ने द्रम्मण ए की टीम को छह विकेट से दी शिकस्त
Thu, 10 Oct 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता भरियां की टीम ने द्रम्मण एक की टीम को छह विकेट से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी।
बताया कि इस मैच में द्रम्मण एक की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित बीस ओवर में 137 रन बनाए। इसमें अनिल ने 20 और बंटू ने 14 रन बनाए।
भरियां की ओर से पंकज ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरियां की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सनी ने 55 और युवी ने 15 रन का योगदान दिया और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। द्रम्मण एक की ओर से विजय ने तीन विकेट चटकाए। सहगल ने बताया कि दशहरा पर्व के चलते आगामी तीन दिनों तक प्रतियोगिता के मैच नहीं होंगे। दशहरा को लेकर चौगान में खेलकूद बंद रहा। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि दशहरा पर्व के बाद क्रिकेट मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। संवाद
--