{"_id":"699b369803990dee770ca0b5","slug":"bhajotras-village-is-deprived-of-road-facility-chamba-news-c-88-1-cmb1003-175454-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भजोत्रा के गांव सड़क सुविधा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भजोत्रा के गांव सड़क सुविधा से वंचित
Sun, 22 Feb 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत भजोत्रा के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। हला, खड़कोटा, पंजोगा, सगोटी, मोहण, डिबाहला, गदका, खालोह, डिडवाद, ग्रहड़, भजोत्रा स्कूल, पोठा, चीण, सिरोटी, भोता, दरौड़, रंन्होटी और मटवाड़ गांव कच्चे रास्तों से ही जुड़े हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। वहीं, बच्चों और किसानों को रोजाना आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी देश राज, मुकेश, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, राहुल और ज्ञाना आदि ने बताया कि बरसात के दौरान ने आरोप लगाया कि वर्षों से भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों के दावों के बावजूद इस मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। विकास खंड सलूणी की यह पंचायत अभी भी पिछड़ी पंचायतों में शामिल है, जहां लगभग 80 प्रतिशत आबादी सड़क संपर्क से नहीं जुड़ी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए, ताकि बुनियादी सुविधाओं और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमद उपाध्याय ने बताया कि सगोटी सड़क की एफसीए फाइल प्रक्रिया में है और इसमें कुछ त्रुटियां शेष हैं। उन्हें दूर करने की कार्रवाई जारी है।