फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhagat Singh team stood first in the quiz competition.

Chamba News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भगत सिंह टीम रही प्रथम

Thu, 02 Oct 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh team stood first in the quiz competition.
चंबा। चंबा कॉलेज में इतिहास विभाग ने महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भगत सिंह टीम प्रथम, महात्मा गांधी टीम द्वितीय और पंडित जवाहर लाल नेहरू टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोयना, तमन्ना और दिवेश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विशाल पहले, प्रियंका दूसरे और प्रांजल मेहरा तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पुनीत, गौरीति, शिवानी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मदन गुलेरिया मुख्य अतिथि एवं इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. परविंदर कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। प्रो. अविनाश, प्रो. प्रशांत एवं प्रो. संतोष ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। संगीत विभाग के प्रो. सचिन और प्रो. गौरव के निर्देशन में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के कई भजन के अतिरिक्त समूह गायन की प्रस्तुति से धार्मिक सद्भावना का संदेश दिया। प्रो. मदन गुलेरिया ने अपने संबोधन में गांधी जी के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें जीवन में सदैव अहिंसा, सर्वोदय और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. मनेश वर्मा, प्रो. आशा, प्रो. सचिन, प्रो. अंजना और सीएससीए अध्यक्ष दिवांक्षी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed