फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhadiankothi defeated Sharma Boys team by 54 runs

Chamba News: भड़ियांकोठी ने शर्मा बॉयज की टीम को 54 रन से हराया

Sun, 06 Oct 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Oct 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Bhadiankothi defeated Sharma Boys team by 54 runs
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में भड़ियांकोठी की टीम ने शर्मा बॉयज को 54 रन से हराया। दूसरे मैच में बकाणी की टीम ने चांजू को 46 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में भड़ियांकोठी की टीम ने बल्लेबाजी की और निर्धारित बीस ओवर में 140 रन बनाए। इसमें पंकू ने 37 और सूरज ने 24 रन की पारी खेली। शर्मा बॉयज से कमल ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा बॉयज की टीम 86 रन पर ही ढेर हो गई। इसमें अजय ने 15 और विकास ने 14 रन बनाए। भड़ियां से पंकू, भोल और मनीष ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरे मैच में बकाणी ने पहले बल्लेबाजी की और 133 रन बनाए। इसमें काशी ने 30 और आशू ने 22 रन बनाए। चांजू से अनिल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चांजू की टीम 89 रन पर सिमट गई। बकाणी ने यह मैच 44 रनों से जीता। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed