{"_id":"552a6afab84155d67f67de2959d0f12b","slug":"beaten-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह में दामाद ने सास की कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह में दामाद ने सास की कर दी पिटाई
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
चुराह घाटी में दामाद ने अपनी सास को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। लहूलुहान महिला को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हमनु पत्नी हरि चंद ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी और दामाद टेक चंद पुत्र शिवदयाल निवासी डगरवास उसके घर आए।
विज्ञापन
इस दौरान उसके दामाद ने बेवजह सास के साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौच करने लगा। जब सास ने विरोध किया तो दामाद ने लात घुसों के पिटाई कर दी। सास के साथ मारपीट होने की पुष्टि चिकित्सक ने भी अपनी रिपोर्ट में की है। उधर, पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी दामाद टेक चंद पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दामाद के खिलाफ धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस महिला की बेटी से भी झगड़े की वजह का पता कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन