फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bear see in panela chamba people in fear

चंबा-पनेला मार्ग पर नाले में दिखा भालुओं का झुंड

Mon, 30 Nov 2020 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
bear see in panela chamba people in fear
चंबा-पनेला मार्ग पर नाले में विचरण करता पांच भालूओं का झुंड। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-पनेला मार्ग पर एक नाले में सोमवार सुबह पांच भालुओं का झुंड दिखने से हड़कंप मच गया है। इससे क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। जहां पर भालुओं का झुंड देखा गया है, उसके आसपास रिहायशी इलाका है। नाले में जब भालुओं का झुंड घूम रहा था, तो इसी दौरान एक व्यक्ति ने मोबाइल से उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो को देख इलाके के लोग सहम गए है। हालांकि कुछ ही देर में भालुओं का झुंड साथ लगते जंगल में चला गया।
विज्ञापन

लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि भालुओं का झुंड दोबारा भी लौट सकता है। बताते चलें कि जिले में पिछले कई महीनों में भालुओं के हमला करने के मामले बढ़ते जा हैं। इसमें कई लोग घायल भी हो चुके हैं। ऐसे में पनेला क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वायरल वीडियो के अनुसार एक मादा भालू और उसके साथ चार बच्चे हैं। मादा भालू बच्चों की सुरक्षा को लेकर आक्रामक हो सकती है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए समय रहते इस भालुओं के झुंड को रिहायशी बस्ती से दूर रखने के लिए वन विभाग को उचित प्रबंध करने की जरूरत है। स्थानीय निवासी हरीश कुमार, अजय, मनोज कुमार, चैन लाल, सुरेंद्र, भाग सिंह, अनूप, योगराज और मनीष कुमार ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को रिहायशी बस्ती से दूर रखने के उचित प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed