{"_id":"5f04a0f28ebc3ea06f6ab212","slug":"bear-attacked-men-injured-in-kihar-chamba-chamba-news-sml3377155155","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार की तरफ जा रहे पशुपालक पर भालू ने किया हमला, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार की तरफ जा रहे पशुपालक पर भालू ने किया हमला, लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किहार सेक्टर के तहत ग्राम पंचायत किहार में धार की तरफ जा रहे पशुपालक पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। यह घटना सोमवार देर शाम करीब छह बजे की है। भालू के हमले से बुरी तरह घायल पशुपालक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार लेकर जाया गया।
यहां उसे प्राथमिक उपचार देकर चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल पशुपालक की पहचान चतरो राम पुत्र हरी राम निवासी गांव लनोट डाकघर डियूर तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार चतरो राम पशुओं को लेकर हाल ही में धार की तरफ गया था। सोमवार को वह घर आया था और शाम के समय धार की ओर रवाना हुआ। मगर यहां अचानक भालू ने आक्रमण कर दिया।
विज्ञापन
इससे उसे मुंह और शरीर पर गंभीर चोटें आई। भालू के हमले से बुरी तरह घायल चतरो राम ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर मचाने पर भालू मौके से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल के परिजनों को सूचित किया।
सूचना मिलने के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजन देर रात मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे।
यहां चिकित्सकों ने घायल को दाखिल किया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि घायल का उपचार जारी है।