{"_id":"576822b64f1c1b0469b4810e","slug":"bdc-resulth-declare","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में भाजपा को बड़ी जीत, 15 में से 9 सीटों पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में भाजपा को बड़ी जीत, 15 में से 9 सीटों पर कब्जा
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
भरमौर विधानसभा क्षेत्र का पांगी ब्लॉक भी भाजपा के हाथ से छिटक गया है। कुल 15 बीडीसी पदों के लिए हुए मतदान में नौ सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा जमा लिया है। जबकि कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई है।यहां पहले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही कांग्रेस पार्टी से संबंधित थे।
विज्ञापन
पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ में सोमवार को सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हुई और दोपहर बाद तीन बजे तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। बीडीसी मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। खंड विकास कार्यालय किलाड़ को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया था।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर दोनों ही राजनीति पार्टियों के कार्यकर्ता सुबह से ही किलाड़ में डटे हुए थे। बीडीसी चुनाव में सुराल वार्ड से किशनी देवी पत्नी दीपक सिंह 375 मत हासिल कर रीना पत्नी प्रेम चंद को 220 मतों से हरा दिया। धरवास वार्ड में वीर सिंह राणा पुत्र राम लाल ने 362 मत लेकर भानी चंद पुत्र राम लाल को 63 मतों के अंतर से पराजित किया। लुज में गुड्डी पत्नी काशी नाथ ने 289 मत हासिल कर प्रेम देई पत्नी देस राज को 101 मतों से पराजित किया। करयास में बिमला पत्नी प्रेम राज 555 मत हासिल कर रीना कुमारी पत्नी देव राज को 79 मतों से हराया। करेल में राम सिंह पुत्र देवेंद्र कुमार ने 205 मोहन लाल पुत्र जर्म सिंह को 35 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
कोठी में सलोचना पत्नी रूप सिंह 385 मत लेकर चेतना कुमारी पत्नी शेर चंद को 198 मतों से हराया। साच में सेबो पत्नी महात्मा चंद 252 मत लेकर चंद्रो कुमारी पत्नी शांता कुमार को 14 मतों के अंतर से पराजित किया। कुमार में महेंद्र कुमार पुुत्र धनी राम 349 मत हासिल कर ध्यान चंद पुत्र दुनी चंद 150 मतों के अंतर से पराजित किया। मिंधल में कमला पत्नी प्रीतम चंद 192 मत लेकर लंबो पत्नी मोहन लाल 50 मतों से हराया।
साहली में महिंद्र राणा पुत्र राम चरण ने 236 मत हासिल कर जगत सिंह पुत्र देवी सिंह 46 मतों के अंतर से पराजित किया। सेचू में संती देवी पत्नी हुडार सिंह 404 मत लेकर अमर देई पत्नी लेख राज 153 मतों से अंतर से हराया। रेई में योग सिंह पुत्र तेज सिंह 343 मत हासिल कर देवेंद्र शर्मा पुत्र केदार नाथ को 100 मतों के अंतर से पराजित किया। पुर्थी में नरोतम चंद पुत्र लक्ष्मण दास ने 450 मत हासिल कर सतर सिंह पुत्र अली राम को 22 मतों से पराजित किया। किलाड़ में देवकी पत्नी केदारनाथ 748 मत हासिल कर सुधा शर्मा पत्नी मेली राम 238 मतों के अंतर से पराजित किया। हुडान में अनीता कुमारी पत्नी अनिल कुमार 214 मत हासिल कर प्रेम कुमारी पत्नी कर्म चंद को 47 मतों से पराजित कर दिया।