फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   banai health center found closed during checking

एसडीएम चंबा के निरीक्षण में उप-स्वास्थ्य केंद्र बनेई में लटका मिला ताला

Wed, 06 Nov 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
banai health center found closed during checking
एसडीएम चंबा के निरीक्षण में उप स्वास्थ्य केंद्र बनेई में लटका मिला ताला
विज्ञापन

उपस्वास्थ्य केंद्र बंद होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग को जांच के जारी किए निर्देश
ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम चंबा के समक्ष उठाया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा के बनेई उप स्वास्थ्य केंद्र एसडीएम निरीक्षण के दौरान ताला लटका हुआ पाया गया। इसको लेकर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटकने का एसडीएम को तब पता चला जब वह बुधवार को ग्राम पंचायत रजेरा में हो रही ग्रामसभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों ने उपरोक्त उप-स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटके रहने की बात कही। इसको लेकर वह ग्रामीणों को साथ लेकर उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां दोपहर के समय ताला लटका था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि यहां पर कभी कभार ही स्वास्थ्य कर्मचारी आते हैं। ज्यादातर समय उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका रहता है। इसकी वजह से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उपस्वास्थ्य केंद्र में ग्राम पंचायत रजेरा के आधा दर्जन से अधिक गांव की आबादी स्वास्थ्य सुविधा के लिए निर्भर रहती है। उपस्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। मगर उपरोक्त उप स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं और छोटे बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है। जब भी महिलाएं और बच्चे टीकाकरण के लिए उप-स्वास्थ्य केंद्र में जाते हैं, तो वहां पर उन्हें ताला लटका मिलता था। इस कारण उन्हें जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ता है।
इनसेट
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप ने बताया कि रजेरा पंचायत में लोगों की शिकायत पर उन्होंने जब उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां पर ताला लटका मिला। यह संबंधित स्टाफ की लापरवाही को दर्शाता है। इस मामले की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेेश गुलेरी ने बताया कि चूड़ी ब्लॉक में चलाए जा रहे उप स्वास्थ्य केंद्रो, में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। जब भी टीकाकरण की तारीख होती है, केंद्र में फार्मासिस्ट को भेज दिया जाता है। नियमित रूप से उपस्वास्थ्य केंद्र स्टाफ की कमी पूरी होने के बाद ही खोला जा सकता है। इसके लिए सरकार को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed