{"_id":"656771420012bdfc960e1847","slug":"ban-on-issuing-permits-to-extract-roots-of-kashmal-chamba-news-c-88-1-ssml1006-13110-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कशमल की जड़ें निकालने के लिए परमिट जारी करने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कशमल की जड़ें निकालने के लिए परमिट जारी करने पर रोक
Wed, 29 Nov 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चुराह वन मंडल में कशमल की जड़ों की अवैध तस्करी के मामले में वन विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने निजी भूमि से भी जड़ी-बूटियां निकालने के लिए परमिट जारी करने पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।
विभाग का कहना है कि जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक चुराह वन मंडल में निजी भूमि से भी कशमल की जड़ें उखाड़ने के लिए किसी को भी परमिट जारी नहीं किया जाएगा। उधर, वन मंडल अधिकारी ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं कि वे दो दिन में सनवाल जंगल का निरीक्षण कर मामले की पूरी रिपोर्ट दें। उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि ठेकेदार निजी भूमि से कशमल की जड़ें निकाल रहे हैं या वन भूमि से। वन मंडल अधिकारी चुराह बुधवार को खुद सनवाल सहित अन्य क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने दो लोगों को जंगल के पास कटर के साथ पकड़ा। कटर जब्त कर लिए गए। अब इन लोगों को अपने कटर छुड़ाने से पहले विभाग को जुर्माना देना होगा। वन मंडल अधिकारी ने कशमल की जड़ों से भरे दो ट्रक भी पकड़े। ये ट्रक कशमल की जड़ें लेकर जिले से बाहर जा रहे थे। वन मंडल अधिकारी ने इन ट्रक चालकों को तब तक चुराह से बाहर नहीं भेजने के आदेश दिए हैं, जब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो जाती कि ट्रकों में लदी कशमल की जड़ें सरकारी नहीं बल्कि निजी भूमि से निकाली गई हैं। हाल ही में एक ठेकेदार की ओर से निजी भूमि से कशमल की जड़ें उखाड़ने का मामला सामने आया है। इसके बाद विभाग ने ठेकेदार को जुर्माना भी लगाया है। मामले की जांच को लेकर अब विभाग सख्त हो गया है।
वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने कहा कि सनवाल जंगल में वन भूमि से कितनी मात्रा में कशमल की जड़ें निकाली गई हैं, इसकी जांच करने के वन परिक्षेत्र अधिकारी को आदेश दिए गए हैं। वह दो दिन में जंगल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। दो कटर भी जब्त किए गए हैं। जड़ी-बूटी निकालने के लिए परमिट देने पर अस्थायी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
--