{"_id":"62fbd1ff14b4e7453e45e84b","slug":"bairagarh-beat-junans-team-in-kho-kho-chamba-news-sml418542946","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में बैरागढ़ ने जुनांस की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में बैरागढ़ ने जुनांस की टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ में आयोजित अंडर-14 चुराह जोन खेलकूद प्रतियोगिता में बैरागढ़ स्कूल की छात्रा कांति सोनी ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा एथलेटिक्स में आलओवर ट्रॉफी भी बैरागढ़ स्कूल ने जीती। मार्च पास्ट में कोहाल स्कूल अव्वल रहा। खो-खो प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में बैरागढ़ ने जुनांस को 30-0 के अंतर से एकतरफा मुकाबले में हराकर जीत हासिल की। वॉलीबाल में पुखतला विजेता और कोहाल उप विजेता रहा। कबड्डी में घुलेई ने थल्ली को हराया।
बैडमिंटन में बौंदेड़ी की टीम अव्वल रही। प्रतियोगिता के समापन मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष तीसा कौशल्या देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार स्कूल को 25 हजार रुपये की राशि देने की भी घोषणा भी की। यह जानकारी सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मान सिंह जरयाल ने दी। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सफल रहा। बताया कि खिलाड़ियों ने भी अनुशासन में रहकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।