फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bailey bridge damaged due to falling rocks

चट्टानें गिरने से बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त

Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bailey bridge damaged due to falling rocks
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला नाले पर बन रहा बैली ब्रिज भारी बारिश के कारण चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों की रफ्तार पर थम गई। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन और विभागीय टीम ने निर्माणाधीन बैली ब्रिज के पिलर कंपनी से मंगवाकर स्थापित करने का निर्णय किया है। विभाग का दावा है कि 12 अगस्त तक पुल को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, प्रकाश चंद, अंबिया राम आदि ने कहा कि अगर यह काम मार्च-अप्रैल में लोक निर्माण विभाग शुरू करवा देता तो इतनी परेशानी लोगों और शिवभक्तों को नहीं उठानी पड़ती। कहा कि जिस स्थान पर पुल का निर्माण करवाया जा रहा है, वह जगह सुरक्षित नहीं है। वर्ष 2018 में मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रंघाला नाले पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। उस दौरान दावा किया गया कि एक वर्ष में पुल तैयार कर लिया जाएगा लेकिन 2022 की मणिमहेश यात्रा को कुुछ दिन शेष रहने के बाद भी पुल तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में जितना पुल तैयार हुआ था, रविवार हुई बारिश ने फिर से उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि भारी बारिश के बाद भूस्खलन और चट्टानें गिरने से बैली ब्रिज का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। उपमंडल अधिकारी असीम सूद ने शिवभक्तों से आगामी तीन दिन तक मौसम खराब रहने के कारण यात्रा न करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed