{"_id":"6ab55a564849d272c309bfd9","slug":"baghar-chhanui-nagali-road-turns-into-a-stretch-of-potholes-travel-becomes-dangerous-chamba-news-c-88-1-cmb1014-197718-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गड्ढों में बदली बगढ़ार-छनुई-नगाली सड़क, सफर हुआ खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गड्ढों में बदली बगढ़ार-छनुई-नगाली सड़क, सफर हुआ खतरनाक
Thu, 24 Sep 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने उखाड़ी सड़क की परत, दोपहिया वाहन चालकों और विद्यार्थियों के लिए बढ़ा हादसे का खतरा
बड़ोह, छनुई, मजलान और तुतैनी समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना करते हैं इसी मार्ग से आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बरसात के बाद बगढ़ार-छनुई-नगाली सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। जगह-जगह सड़क उखड़ने और गहरे गड्ढे पड़ने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उखड़ी बजरी और गड्ढों के कारण सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों को बना हुआ है।
बड़ोह, छनुई, मजलान और तुतैनी सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना इसी मार्ग से बनीखेत, बगढ़ार, खैरी और ढलोग की ओर आते-जाते हैं। कई गांवों के विद्यार्थी भी पढ़ाई के लिए बनीखेत और बगढ़ार पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली का असर ग्रामीणों के साथ विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है।
ग्रामीण पवन कुमार, मोनू, राजकुमार, रमेश कुमार, मोहन सिंह, रुमेल सिंह और मनोहर लाल ने बताया कि बारिश के बाद सड़क कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। गड्ढों और उखड़ी बजरी के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना रहता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
प्रीतम सिंह ने बताया कि सड़क खराब होने से बनीखेत और बगढ़ार पहुंचने में पहले से अधिक समय लग रहा है। मनोज कुमार और सोनू ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और विद्यार्थियों को हो रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति का मामला ध्यान में आया है। क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।