फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bagdhar-Sudli-Mornu-Mel drinking water scheme will be inaugurated soon: Pathania

बगढार-सुदली-मोरनू-मेल पेयजल योजना का जल्द होगा लोर्कापण : पठानिया

Sun, 05 Jan 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bagdhar-Sudli-Mornu-Mel drinking water scheme will be inaugurated soon: Pathania
चंबा में भटियात के अप्पर बकाण संपर्क मार्ग का शिलान्यास करते विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठान
बनीखेत (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 60 करोड़ रुपये से बन रही उठाऊ पेयजल योजना बगढार-सुदली-मोरनू-मेल का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। पेयजल योजना के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने रविवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत उपमंडल डलहौजी के तहत मोरनू गांव में अपर बकाण संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने के पश्चात यह बात कही। उन्होंने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना बगढार-सुदली-मोरनू-मेल के तहत पाइपलाइन और 10,000 से 85,000 लीटर क्षमता के एक दर्जन के करीब जल भंडारण टैंकों का निर्माण कार्य पूर्ण किया है।
विज्ञापन


इस सिस्टम ऑपरेटिड पेयजल योजना के निर्माण कार्यों को अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य विभाग को निर्धारित कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपर बकाण संपर्क सड़क के निर्माण कार्य पर लगभग एक करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। क्षेत्र में नौ विभिन्न संपर्क सड़कों के निर्माण को लेकर डीपीआर और वन अनुमति मामले को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इन संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने निर्माणाधीन तीन संपर्क मार्गों बगढार-खुंई, खुंई-कुआड़ और धुनेंई- नगाली के कार्याें की जानकारी भी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed