{"_id":"6137990d8ebc3eb4e14d14c8","slug":"ayush-decoction-will-be-given-to-flu-patients-chamba-news-sml383063762","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लू के मरीजों को दिया जाएगा आयुष काढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लू के मरीजों को दिया जाएगा आयुष काढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। आयुर्वेदिक अस्पताल और डिस्पेंसरियों में फ्लू के मरीजों को देने के लिए जिला आयुर्वेदिक विभाग के पास (क्वाथ) काढ़े के 16 हजार पैकेज पहुंच चुके हैं। विभाग ये पैकेट संक्रमित मरीजों, कोरोना वॉरियरों, विभागीय स्टाफ और संक्रमण से स्वस्थ लोगों को देगा। काढ़े की खेप विभाग के पास पहुंचने के बाद अब इसे विभिन्न डिस्पेंसरियों में बांटा जा रहा है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक आयुष काढ़े के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है।
जिले में मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए अब आयुर्वेदिक विभाग सर्दी-जुकाम और खांसी वाले मरीजों को भी आयुष (क्वाथ) काढ़ा दिया जाएगा। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए आयुर्वेदिक विभाग ने यह पहल की है। इससे पहले कोरोना वॉरियरों, संक्रमित लोगों और फ्रंटलाइन वर्करों को आयुष काढ़ा दिया जा चुका है।
काढ़े में ये जड़ी-बूटियां रहती हैं शामिल
आयुष काढ़ा तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च और सुंथी का मिश्रण है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अनिल गर्ग ने बताया कि जिले में अब सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू से पीड़ित मरीजों को भी आयुष काढ़ा दिया जाएगा। साथ ही संक्रमित लोगों, कोरोना वॉरियरों और आयुष घर-द्वार कार्यक्रम में शामिल लोगों और विभागीय स्टाफ को आयुष काढ़ा दिया जाएगा। विभाग के पास 16 हजार आयुष काढ़े के पैकेट पहुंच चुके हैं, जिसे डिस्पेंसरियों में जल्द वितरित करवा दिया जाएगा।