फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   AYUSH centers in Teesa are tired under the burden of vacant posts

Chamba News: तीसा में रिक्त पदों के बोझ तले थक रहे आयुष केंद्र

Wed, 25 Feb 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Feb 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
AYUSH centers in Teesa are tired under the burden of vacant posts
स्टाफ की कमी से जूझ रहा विभाग, चार चिकित्सक ही टटोल रहे मरीजों की नब्ज
विज्ञापन

प्रतिनियुक्ति के सहारे चलानी पड़ रही व्यवस्था, दूरदराज क्षेत्रों के लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल तीसा में आयुष विभाग इन दिनों स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। विभाग में स्वीकृत पदों की अपेक्षा अधिकतर पद खाली चल रहे हैं।
चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से मरीजों को समय पर उपचार देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्था चलाने के लिए डेपुटेशन का सहारा लेना पड़ रहा है। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या अधिक है लेकिन सीमित स्टाफ के चलते कार्यभार बढ़ गया है। इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है मगर अभी तक सरकारी की ओर से कोई उचित पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुष सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा का महत्वपूर्ण आधार हैं, ऐसे में स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उपमंडल चुराह के तहत 19 आयुष केंद्रों में से चार में ही आयुर्वेदिक चिकित्सक मौजूद हैं जबकि आयुर्वेदिक चिकित्सकों के 15 पद खाली चल रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन संस्थानों में भले ही चिकित्सक नहीं हैं लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी नहीं है। बहरहाल, ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्टाफ की कमी के चलते परेशानियां पेश आ रही हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही रिक्त पदों पर सरकार नई भर्तियां करेगी। - डॉ. आशु गर्ग, चिकित्सा अधिकारी आयुष, तीसा
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed