Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ayurvedic hospital's lab is out of order for three months

Chamba News: आयुर्वेदिक अस्पताल की लैब तीन माह से ठप

Tue, 17 Nov 2026 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital's lab is out of order for three months
चंबा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल की प्रयोगशाला में तीन माह से मरीजों के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। लैब का सीपीयू खराब होने के कारण जांच व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें 40 से अधिक मरीजों को विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने की जरूरत रहती है। अस्पताल की प्रयोगशाला में कुछ टेस्ट निशुल्क और कुछ सरकारी निर्धारित दरों पर किए जाते थे, लेकिन लैब बंद होने से मरीजों को अब निजी प्रयोगशालाओं का रुख करना पड़ रहा है। निजी लैबों में इन टेस्टों के लिए 200 से 500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि विभाग के पास खराब सीपीयू को ठीक कराने के लिए बजट की कमी है, बल्कि बजट होते हुए भी उसे दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है। जिलेभर से यहां लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करवाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

साहो से मनोज कुमार अपनी माता के गठिया का इलाज करवाने पहुंचे थे। जब डॉक्टर ने उन्हें यूरिक एसिड का टेस्ट करवाने के लिए कहा तो उन्हें अपनी माता को चंबा ले जाना पड़ा। 300 रुपये आने-जाने का टैक्सी वाले ने ही ले लिया। इसी तरह तीसा से अपनी तीन वर्षीय बेटी का इलाज करवाने आए सुरेश कुमार को जब डॉक्टर ने कुछ टेस्ट लिखे तो उन्हें भी विभागीय लैब में निराशा हाथ लगी। बीमार बेटी को पहले निजी लैब में ले जाकर टेस्ट करवाया, फिर वापस डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाई और इलाज के लिए दवाई ली।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज भी ज्यादा तरजीह देते हैं, लेकिन ऐसी अव्यवस्था के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। -सरोज कुमार स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर खराब उपकरण दुरुस्त क्यों नहीं किया गया, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी की जवाबतलबी होनी चाहिए। -चमन स्थानीय निवासी

जिले के सबसे बड़े आयुर्वेदिक संस्थान में यदि मरीजों के टेस्ट नहीं होंगे तो अन्य संस्थानों में मरीजों को कैसे बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। -अजय कुमार, स्थानीय निवासी

इन टेस्टों की सुविधा थी उपलब्ध
लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, आरएफटी, आरबीएस, एफबीएस, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, एचबीए 1 सी, आरए फैक्टर, कैल्शियम, यूरिन रूटीन और हीमोग्लोबिन सहित अन्य टेस्ट अस्पताल की प्रयोगशाला में किए जाते थे।
मुफ्त टेस्ट के लिए भी देने पड़ रहे पैसे
अस्पताल की प्रयोगशाला में करीब दस प्रकार के टेस्ट निशुल्क करने का प्रावधान है। लैब बंद होने से मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में इन्हीं टेस्टों के लिए 200 से 500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि खराब सीपीयू कांगड़ा में मरम्मत के लिए भेजा गया है। एक या दो दिन में मरीजों के टेस्ट शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed