फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ax is being used on green trees in broad daylight in Kanthali drain, forest department unaware

Chamba News: कैंथली नाले में दिन-दहाड़े हरे पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी, वन विभाग बेखबर

Sun, 08 Dec 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ax is being used on green trees in broad daylight in Kanthali drain, forest department unaware
कैंथली नाला में वन काटुओं द्वारा काटे गए पेड़ का ठूंठ।
चंबा। वन मंडल चंबा की मसरूंड रेंज के दायरे में आने वाले कैंथली नाले में दिन-दहाड़े वन भूमि पर हरे पेड़ों का अवैध कटान किया जा है। वन विभाग के कर्मचारी इस अवैध कटान को रोकने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। लोगों के आरोप हैं कि यह कटान विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण ही हो रहा है। क्योंकि कैंथली नाला में हरे भरे पेड़ों को वन विभाग की अनुमति के बिना काटकर उसकी लकड़ी को धूप में सूखने के लिए रखा जा रहा है।
विज्ञापन


जिसे देख यही लग रहा है कि पेड़ काटने वाले लोग विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर यह कार्य कर रहे हैं। अन्यथा वन भूमि से पेडों को काटना तो दूर की बात है वहां से किसी वन संपदा को भी नहीं लिया जा सकता। कैंथली नाला में आधा दर्जन कटे हुए पेड़ों के ठूंठ इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यहां वन काटुओं की मिलीभगत का बोलबाला है। इस अवैध कटान को लेकर कार्रवाई करने के लिए न तो संबंधित बीट का वन रक्षक वहां पहुंच रहा है और न ही वन परिक्षेत्र अधिकारी और वन खंड अधिकारी इसमें कोई कार्रवाई कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। इसको लेकर जांच करवाकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कृतज्ञ कुमार, वन अधिकारी, चंबा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed