फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Awareness message given on malnutrition

Chamba News: कुपोषण पर दिया जागरूकता का संदेश

Thu, 10 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Awareness message given on malnutrition
चंबा। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी चंबा, सलूणी, तीसा, भरमौर पांगी, मैहला और चुवाड़ी में बैठकें कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जागरूकता का संदेश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के निर्देशानुसार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित गतिविधियों का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जा रहा है। पोषण अभियान के जिला समन्वयक विकास शर्मा ने वृत्त कियाणी और सरोल में पोषण के पांच सूत्रों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों में बढ़ रहे मोटापे को लेकर सचेत किया और साथ ही कुपोषण के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा पर्यवेक्षक धन्नो देवी, कृष्णा देवी, सीमा देवी और वीना देवी ने भी अपने स्तर पर बैठकों का आयोजन कर किशोरियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed