{"_id":"688f97521a2963ef7b09b4d8","slug":"audience-danced-to-sunanda-sharmas-song-meri-mummy-nu-pasand-ni-tu-chamba-news-c-88-1-cmb1003-157440-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुनंदा शर्मा के मेरी मम्मी नू पसंद नी तू...गीत पर जमकर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुनंदा शर्मा के मेरी मम्मी नू पसंद नी तू...गीत पर जमकर झूमे दर्शक
Sun, 03 Aug 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेला सांस्कृतिक संध्या के दौरान पंडाल में बैठ कार्यक्रम का आनंद लेते लोग।संवाद
चंबा। मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में रविवार को पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी गीतों से समां बांध दिया। सुनंदा शर्मा ने मेरी मम्मी नू पसंद नी तू, जानी तेरे ना, बुलेट और तेरे नाल नचणा आदि गीतों से पंडाल में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले चंबा की दीक्षा तूर, नितिश राजपूत, एसी भारद्वाज और गीता भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।
मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का आगाज शाम 4:00 बजे हुआ। इस दौरान कांगड़ा के हितेश रणौत, चंबा के नरिंद्र सिंह, भरमौर के कुशाल धवल, सलूणी के कमल कुमार, चंबा के कपिल शर्मा, नरोत्तम सिंह, एमआर भाटिया, मेहर सिंह, जगदेश सोनी और रिशिका कपूर ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा मंडी के फीट ऑफ डांस के कलाकारों ने भी खूब मनोरंजन किया। इसके बाद चंबा के सावन जरयाल ने हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही पहाड़ी गानों से भी समां बांधा। इसके बाद संजीव दीक्षित, मनोरमा राठौर, खुशी शुभ और अनिल ठाकुर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा चंबा के तारीक मलिक ने गजलों से समां बांधा। वहीं, गीता भारद्वाज, ऐसी भारद्वाज और नितिश राजपूत ने भी अपने गीतों की खूब तालियां बटोरी। इसके बाद चंबा की दीक्षा पूतर और उत्तराखंड के तनोरा डांस ग्रुप ने प्रस्तुति दी। प्राइम टाइम में पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। इसी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का समापन हो गया।