फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Atul Maheshwari scholarship examination is also being made aware at school and panchayat level.

Chamba News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, स्कूल और पंचायत स्तर पर भी किया जा रहा जागरूक

Sat, 07 Sep 2024 08:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Sep 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship examination is also being made aware at school and panchayat level.
अतुल माहेश्वरी परीक्षा-2024
विज्ञापन

--------------------
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, स्कूल और
पंचायत स्तर पर भी किया जा रहा जागरूक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में भी हुई चर्चा
स्कूल प्रबंधन समिति और पंचायत के व्हाइट-ऐप ग्रुप में भी साझा की जा रही परीक्षा संबंधी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 के लिए जिले के स्कूलों और पंचायत स्तर भी अभिभावकों और विद्यार्थियों से जानकारी साझा की जा रही है। जिला मुख्यालय के साथ लगती मंगला पंचायत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने अभिभावकों को बताया कि निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले नौवीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो के विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा के तहत नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 22 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी 15 सितंबर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रखें कि फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। बताया कि निर्धारित निदेशानुसार विद्यार्थी फार्म भरते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है। एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरें। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय रैणा ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के जरिये मेधावी विद्यार्थियों के लिए नया प्लेटफार्म दिया जाता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों से अपने-अपने गांव और मोहल्ले में नौवीं से जमा दो तक विद्यार्थियों की ओर से मोबाइल के जरिये अधिक से अधिक परीक्षा फार्म भरने का आग्रह किया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed