{"_id":"6609df0332310ddb190e0ce4","slug":"attempt-to-kidnap-a-minor-girl-going-to-school-also-accused-of-molestation-chamba-news-c-88-1-ssml1006-121622-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, छेड़छाड़ का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, छेड़छाड़ का भी आरोप
Mon, 01 Apr 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में स्कूल जा रही एक छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश और छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। यह घटना शनिवार को हुई। छात्रा रोजाना की तरह अपने स्कूल के लिए रास्ते पैदल जा रही थी। इतने में दोनों आरोपी कार लेकर वहां पहुंचे और छात्रा को कार में चलने के लिए कहने लगे। छात्रा ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इतने में एक आरोपी ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। इस दौरान एक साइकिल सवार वहां पहुंच गया। वह दोनों आरोपियों से लड़की के बारे में पूछताछ करने लगा। इसी दौरान दूसरे आरोपी ने कार को वहां से तेज गति से भगा दिया। कार में जब आरोपी छात्रा के साथ जबरदस्ती करने लगे तो उसने अपने बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस तरह आरोपियों से उसने खुद को बचाया। अपने साथ बीती इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
--
विज्ञापन