{"_id":"60c366f38ebc3e1f59430f87","slug":"attack-on-wife-with-oax-chamba-news-sml3732412105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चुवाड़ी के गाडेट गांव में एक व्यक्ति ने कुुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को हमला कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 504, 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला की पहचान बबली देवी पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव गाडेट डाकघर रायपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक महिला वीरवार रात अपने घर की बालकॉनी में अपने दो बेटों के साथ बैठी थी। उसी दौरान उसका पति कुलदीप वहां आया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। महिला ने पति को गालीगलौज रोकने से मना किया तो वह और आगबबूला हो गया। उसने बाहर जाकर कुल्हाड़ी उठाई और सीधे पत्नी प्रहार कर दिया।
बबली को बचाने के लिए उसके दोनों बेटे और भाभी वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया, जहां पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर लिया है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि गाडेट गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को घायल कर दिया है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।