{"_id":"68d2dd8647d18a13d40e83b0","slug":"atal-tinkering-lab-opened-in-thalli-school-chamba-news-c-88-1-cmb1003-161612-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: थल्ली स्कूल में खुली अटल टिंकरिंग लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: थल्ली स्कूल में खुली अटल टिंकरिंग लैब
Tue, 23 Sep 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थल्ली में शनिवार को अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार प्रजापति सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रदेश में कुल 97 संस्थानों में यह अत्याधुनिक लैब स्थापित की जा रही है, जिनमें थल्ली स्कूल भी शामिल हो गया है। इससे पहले जिले में यह सुविधा केवल राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में ही थी। अब थल्ली जैसे दुर्गम क्षेत्र के बच्चों को भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि यह लैब छात्रों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। सड़क की विकट परिस्थितियों के बावजूद बिहार से आए इंजीनियर विशाल ने यहां लैब को सफलतापूर्वक स्थापित किया।
वर्तमान में इस संस्थान में 421 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, जिन्हें अब नई तकनीक से प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। थल्ली स्कूल को सरकार द्वारा चयनित उन विशेष विद्यालयों में शामिल किया गया है, जहां नई तकनीक और उन्नत शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहां विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी प्रोत्साहित किया जाता है और हाल ही में आयोजित वार्षिक खेल समारोह में कई विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाई। यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान व तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करेगी।